भारत, ईरान से तेल ख़रीदना जारी रखना चाहता हैः जर्मन अधिकारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66362-भारत_ईरान_से_तेल_ख़रीदना_जारी_रखना_चाहता_हैः_जर्मन_अधिकारी
जर्मनी के उप विदेशमंत्री नील्ज़ एनन ने बुधवार को भारतीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत, यथावत ईरान से तेल ख़रीदने का इच्छुक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १९, २०१८ ०६:४९ Asia/Kolkata
  • भारत, ईरान से तेल ख़रीदना जारी रखना चाहता हैः जर्मन अधिकारी

जर्मनी के उप विदेशमंत्री नील्ज़ एनन ने बुधवार को भारतीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत, यथावत ईरान से तेल ख़रीदने का इच्छुक है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी के उप विदेशमंत्री नील्ज़ एनन ने तेहरान के विरुद्ध फिर से प्रतिबंध लगाने की वाशिंग्टन की नीतियों की आलोचना करते हुए भारत द्वारा ईरान के तेल की ख़रीदारी की घोषणा को बहुत ही महत्वपूर्ण विषय क़रार दिया है।

जर्मन उप विदेशमंत्री ने बल दिया है कि समस्त देशों को ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों से मुक़ाबले के लिए वित्तीय उपायों के बारे में ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

उनका कहना था कि ईरान के साथ कंपनियों के सहयोग के लिए भूमि प्रशस्त करने हेतु उचित वित्तीय संसाधन पैदा करना जटिल काम है किन्तु आवश्यक है।

ज्ञात रहे कि 14 जुलाई 2015 को वियना में इस्लामी गणतंत्र ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर हुआ था परंतु अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान पर निराधार आरोप मढ़कर आठ मई 2018 को एक पक्षीय रूप से इस अंतरराष्ट्रीय समझौते से निकल गये और उन्होंने आदेश दिया है कि 90 से 180 दिनों के भीतर ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिये जायेंगे। (AK)