उत्तरी कोरिया के विरुद्ध अमरीका के प्रतिबंध जारी
संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीकी प्रतिनिधि ने उत्तरी कोरिया के विरुद्ध प्रतिबंध जारी रखने की बात कही है।
फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार निकी हेली और अमरीकी विदेशमंत्री ने कहा है कि उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता जारी रखने के लिए प्रतिबंधों को सुरक्षित रखा जाए।
अमरीकी विदेशमंत्री के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी उत्तरी कोरिया के विरुद्ध प्रतिबंधों का समर्थन करते हैं। इसी बीच निकी हेली ने कहा है कि उत्तरी कोरिया के विरुद्ध प्रतिबंध ही उसे वार्ता की मेज़ तक लाए हैं। हेली का कहना था कि उत्तरी कोरिया के परमाणु निशस्त्रीकरण के लिए प्रतिबंधों को लगातार जारी रखा जाना चाहिए।
ज्ञात रहे कि उत्तरी कोरिया ने पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान कोरिया प्रायःद्वीप में शांति की स्थापना के उद्देश्य से कई काम किये हैं जिसके अन्तर्गत अपने परमाणु प्रतिष्ठान का नष्ट करना भी शामिल है जबकि अमरीका ने सिंगापुर समझौते के अन्तर्गत किसी भी प्रकार का कोई क़दम नहीं उठाया है।