तालेबान और अमरीकी अधिकारियों के बीच गुप्त मुलाक़ातों का रहस्योद्धाटन
अमरीका के ट्रम्प प्रशासन की ओर से अफ़ग़ानिस्तान में लंबे से समय से जारी युद्ध की समाप्ति के लिए प्रयास तेज़ हो गये हैं और इस संबंध में अमरीकी अधिकारियों ने पहली बार तालेबान के पूर्व सदस्यों से मुलाक़ातें कीं।
अमरीकी टीवी चैनल एनबीसी न्यूज़ के काबुल, पेशावर और वाशिंग्टन में मौजूद पत्रकारों की संयुक्त रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमरीकी अधिकारी और तालेबान के सदस्यों के बीच अफ़ग़ानिस्तान, संयुक्त अरब इमारात और क़तर में गुप्त स्थानों पर मुलाक़ातें हुई हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि क़तर की राजधानी दोहा में होने वाली मुलाक़ातों में तालेबान के तीन वरिष्ठ कमान्डर और अमरीका के कम से कम 5 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि तालेबान इस लक्ष्य के लिएस अपने पूर्व कमान्डरों और राजनेताओं को प्रयोग करते हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि तालेबान नेता या कमान्डर इन मुलाक़ातों में भाग लेते हैं वह अतीत में अमरीका या फिर अफ़ग़ानिस्तान की जेलों में क़ैद रहे हैं और हाल ही में उनका तालेबान से कोई संबंध नहीं है।
रिपोर्ट में अफ़ग़ानिस्तान में जारी अमरीकी युद्ध के ब्योरे के हवाले से बताया गया है कि वाशिंग्टन के 2001 से अब तक क्षेत्र में 2 हज़ार 4 सौ से अधिक सैनिक मारे जा चुके हैं किन्तु दोहा में होने वाले इस मुलाक़ात में मौजूद "एक व्यक्ति" ने बताया कि यह मुलाक़ात हल्के फुलके नाश्ते के साथ बहुत ही दोस्ताना माहौल में हुई। उनका कहना था कि जिस होटल में यह मुलाक़ात हुई थी, उसके भीतर और बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये थे जबकि होटलकर्मियों को भी विशेष कमरों में जाने की अनुमति नहीं थी।
रिपोर्ट में बताया गया है कि तालेबान ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध की मांग की थी और वह यह नहीं चाहते थे कि उन्हें रूसी, चीनी या फिरर अरब देशों की गुप्तचर संस्थाएं पहचान लें।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोहा होटल को मुलाक़ात के स्थान के रूप में इस लिए चुना गया था क्योंकि अमरीकी और तालेबान, दोनों ही एक दूसरे पर भरोसा करने को तैयार नहीं थे।
अमरीका विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने इस समाचार की पुष्टि नहीं की है। (AK)