वाह उस्ताद! धमकी भी नहीं देना आता, कॉपी पेस्ट कर लिया????
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66503-वाह_उस्ताद!_धमकी_भी_नहीं_देना_आता_कॉपी_पेस्ट_कर_लिया
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ऐसा काम कर दिया जिससे पूरी दुनिया में उनकी किरकिरी हो रही है। डोनल्ड ट्रम्प ने अपने ताज़ा ट्वीट में विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ के भाषण को जिसमें कुछ दिन पहले अमरीकियों को संबोधित करते हुए कहा कि कभी किसी ईरानी को धमकी न देना, कॉपी पेस्ट कर लिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २३, २०१८ १३:४२ Asia/Kolkata
  • वाह उस्ताद! धमकी भी नहीं देना आता, कॉपी पेस्ट कर लिया????

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ऐसा काम कर दिया जिससे पूरी दुनिया में उनकी किरकिरी हो रही है। डोनल्ड ट्रम्प ने अपने ताज़ा ट्वीट में विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ के भाषण को जिसमें कुछ दिन पहले अमरीकियों को संबोधित करते हुए कहा कि कभी किसी ईरानी को धमकी न देना, कॉपी पेस्ट कर लिया।

अमरीकी राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट पेज पर कैपिटल वर्ड में राष्ट्रपति रूहानी की धमकियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कभी भी और किसी भी समय दोबारा अमरीका को धमकी मत देना।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति रूहानी के रविवार के भाषण के बारे में अपने ट्वीट में जिसमें उन्होंने कहा था कि अमरीकियों को यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि ईरान के साथ शांति सभी शांतियों का स्रोत और ईरान के साथ जंग सभी जंगों की जनक होगी, ग़ुस्सा दिखाया और लिखा कि इसके परिणाम भुगतें जैसा कि इससे पहले और इतिहास में उसका उदाहरण कहीं नहीं मिलेगा।

ट्रम्प ने आगे ट्वीट किया कि हम ऐसे देश नहीं है कि जो आपकी हिंसक और मौत की बातों को सहन कर ले। राष्ट्रपति रूहानी ने रविवार को अमरीका को तेहरान में दुनिया भर में मौजूद देश के कूटनैतिक मिशन के प्रमुखों से मुलाक़ात में कहा था कि अमरीकियों को यह बात समझ में आ जानी चाहिए कि ईरान के साथ शांति सभी शांति का स्रोत और  ईरान के साथ जंग सभी जंगों की माँ होगी। उन्होंने विदेशमंत्रालय के शोध केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में यह बयान करते हुए कि अमरीका का अंतिम षड्यंत्र, ईरानी राष्ट्र को थका मारने का प्रयास है, कहा कि यह जान लें कि ईरानी राष्ट्र मालिक है और वह किसी की ग़ुलामी नहीं करेगा।

राष्ट्रपति रूहानी ने यह बयान करते हुए कि हमारे पास बहुत से स्ट्रेट हैं, उनमें से केवल एक हुर्मुज़ स्ट्रेट है, कहा कि वह ईरानियों को देश की सुरक्षा और हितों के विरुद्ध उकसाने की क्षमता नहीं रखते हैं। उनका कहना था कि ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध युद्ध की घोषणा करते हैं और साथ ही उसके समर्थन का दम भी भरते हैं? सारे क्षेत्र में फैले हुए हो, अपनी बातों का अर्थ तो समझें।

राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीकियों को यह बात समझ में आ जानी चाहिए कि ईरान के साथ शांति सभी शांति का स्रोत और  ईरान के साथ जंग सभी जंगों की माँ होगी। (AK)