जापान में गर्मी का कह़र जारी मृतको की संख्या हुई 65  
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66540-जापान_में_गर्मी_का_कह़र_जारी_मृतको_की_संख्या_हुई_65
पिछले कुछ दिनों से जापान अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २४, २०१८ १४:५४ Asia/Kolkata
  • जापान में गर्मी का कह़र जारी मृतको की संख्या हुई 65  

पिछले कुछ दिनों से जापान अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है।

जापान में गर्मी की वजह से तापमान रिकॉर्ड 42 डिग्री पर पहुंच गया है। खबरों के अनुसार गर्मी की वजह से अब तक 65 लोगों की मौत हो गई है वहीं 22 से ज्यादा अस्पतालों में भर्ती हैं। जापान के मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को लेकर देशभर में चेतावनी जारी की है।

ज्ञात रहे कि जापान में आमतौर पर ठंड में तापमान न्यूनतम 5 डिग्री और गर्मियों में अधिकतम 26 डिग्री रहता है जबकि राजधानी टोक्यो के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को पारा 40 डिग्री के पार रहा। जापान के आध्यात्मिक शहर क्योटो में पिछले पूरे हफ्ते तापमान 38 डिग्री से ऊपर रहा।

जापान की फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के बयान के अनुसार इस हफ्ते गर्मी के चलते कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22,647 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जापान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने लोगों को वातानुकूलित स्थानों में रहने, अधिक से अधिक पानी पीने और बाहर निकलने में एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में तापमान 35 डिग्री या इससे अधिक है, उन्हें काफी सावधानी बरतनी चाहिए। इसमें छोटे बच्चों और बुजुर्ग लोगों को भी हिदायतें दी गई हैं।