अमरीका कभी भी रूस या पुतिन पर भरोसा नहीं करेगा, हेली
संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीकी राजदूत निकी हेली ने कहा है कि वाशिंगटन कभी भी रूस या उसके राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर भरोसा नहीं करेगा।
हेली ने सोमवार को सीबीएन न्यूज़ से बात करते हुए कहा, हम रूस पर भरोसा नहीं करते हैं, हमें पुतिन पर विश्वास नहीं है, हम उन पर कभी भरोसा करेंगे भी नहीं। वे कभी भी हमारे दोस्त नहीं हो सकते। यह एक सच्चाई है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की मुलाक़ात का समर्थन करते हुए हेली ने कहा, इस मुलाक़ात में राष्ट्रपति ट्रम्प ने वाशिंगटन के पक्ष को बहुत मज़बूती से रखा।
हेली का कहना था कि मेरा या मानना है कि राष्ट्रपति उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन से मुलाक़ात करें या पुतिन के साथ बातचीत करें, इस तरह की चीज़ें होती रहनी चाहिएं, अगर आप बातचीत नहीं करेंगे तो दूसरे पक्ष को अंजाम तक कैसे पहुंचायेंगे। msm