तालेबान के आगे झुकना पड़ा अमरीका को
अमरीका के विदेश उपमंत्री ने क़तर में तालेबान से वार्ता की है।
अफ़ग़ानिस्तान के संचार माध्यमों ने क़तर में तालेबान और अमरीकी अधिकारियों की भेंट के समाचार दिये हैं। इस संचार माध्यमों के अनुसार अमरीका के विदेश उपमंत्री एलिस वेल्स ने गुरूवार को क़तर में तालेबान के प्रतिनिधियों से भेंट की है। अमरीकी विदेश उपमंत्री ने क़तर में तालेबान के साथ अफ़ग़ानिस्तान में शांति प्रक्रिया के बारे में चर्चा की।
इससे पहले अफ़ग़ानिस्तना की सरकार अमरीका तथा तालेबान के बीच गोपनीय वार्ता के संदर्भ में कह चुकी है कि देश की शांति प्रक्रिया के बारे में अफ़ग़ानियों से बात की जाए।
अफ़ग़ानिस्तान के मामले में बहुत से जानकारों का कहना है कि अमरीका ने सन 2001 में तालेबान से मुक़ाबले के बहाने अफ़ग़ानिस्तान पर जो आक्रमण किया था उससे वह तालेबान को तो समाप्त नहीं कर सका बल्कि हमले के वर्षों बाद अब तालेबान के साथ वार्ता करने पर विवश हुआ है।