उत्तरी कोरिया ने अमरीकी सैनिकों के शव लौटा दिए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66643-उत्तरी_कोरिया_ने_अमरीकी_सैनिकों_के_शव_लौटा_दिए
उत्तरी कोरिया ने 1950 से 1953 के दौरान दोनों कोरियाओं के युद्ध के दौरान मारे गये अमरीकी सैनिकों की लाशों के अवशेष अमरीका के हवाले कर दिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २७, २०१८ १७:५० Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया ने अमरीकी सैनिकों के शव लौटा दिए

उत्तरी कोरिया ने 1950 से 1953 के दौरान दोनों कोरियाओं के युद्ध के दौरान मारे गये अमरीकी सैनिकों की लाशों के अवशेष अमरीका के हवाले कर दिए।

दक्षिणी कोरिया की सरकारी न्यूज़ एजेन्सी ने बताया है कि अमरीकी नौसेना का एक कारगो विमान शुक्रवार की सुबह उत्तरी कोरिया के पूर्वोत्तरी शहर विनसान के हवाई अड्डे पर उतरा और उसने अमरीकी सैनिकों के शवों के अवशेष, उत्तरी कोरिया के सुरक्षा अधिकारियों से अपने हवाले लिया।

उत्तरी कोरिया ने अमरीकी सैनिकों के शवों की संख्या के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया किन्तु अमरीकी अधिकारियों ने कहा है कि उत्तरी कोरिया के पास 55 अमरीकी सैनिकों के शव थे।

1950 के दशक के आरंभ में दोनों कोरियाओं के युद्ध के दौरान मारे गये अमरीकी सैनिकों के शवों की वापसी पर पिछले जून में सिंगापुर में हुई उत्तरी कोरिया के नेता और अमरीकी राष्ट्रपति की मुलाक़ात में सहमति बनी थी।

उत्तरी कोरिया 1990 अब तक अमरीका के 629 सैनिकों के शव वाशिंग्टन को वापस लौटा चुका है जो 1950 अब 1953 के दौरान दोनों कोरियाओं के युद्ध में मारे गये थे।

अमरीका ने इस युद्ध में दक्षिणी कोरिया का समर्थन करते हुए उत्तरी कोरिया पर सैन्य चढ़ाई कर दी थी और इस युद्ध में बहुत से अमरीकी सैनिक मारे गये थे। (AK)