सीरिया में ईरान की उपस्थिति , क़ानून के मुताबिक है, रूस
इस्राईल में रूसी राजदूत एलेक्ज़ेंडर शीन ने सोमवार की रात कहा है कि सीरिया में ईरान की उपस्थिति कानूनी है।
रूसी राजदूत ने इस्राईली टीवी चैनल टेन पर एक वार्ता में इस बात पर बल देते हुए कि सीरिया में ईरान की उपस्थिति पूरी तरह से कानूनी, और संयुक्त राष्ट्र संघ के नियमों के अनुसार है कहा कि ईरान को सीरिया से निकलने पर विवश नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि ईरान और उसके घटकों को सीरिया से निकालने की इस्राईली प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेन्याहू की बार बार की मांग, वास्तविकता से दूर इच्छा है।
रूसी राजदूत एलेक्ज़ेंडर शीन कहा कि सीरिया में आतंकवाद के अंत के लिए की जाने वाली कोशिश के दायरे में ईरान अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिक निभा रहा है इसी लिए सीरिया से विदेशी सैनिकों को निकाले जाने की तेलअबीव की मांग, वास्तविकता से परे है।
याद रहे वर्ष 2011 में सऊदी अरब , अमरीका और उनके घटकों के समर्थन से सीरिया में आतंकवादियों ने धावा बोला जिसके बाद आरंभ होने वाला संकट अब तक जारी है। (Q.A.)