नाइजीरिया की अदालत ने 80 लोगों की रिहाई का निर्देश दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66810-नाइजीरिया_की_अदालत_ने_80_लोगों_की_रिहाई_का_निर्देश_दिया
रोचक बात यह है कि नाइजीरिया का उच्चतम न्यायालय महीनों पहले शैख ज़कज़की की रिहाई का आदेश दे चुका है पर वह अब भी जेल में बंद हैं और इस देश के मुसलमान हमेशा उनकी रिहाई की मांग करते रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०२, २०१८ ०३:२९ Asia/Kolkata

रोचक बात यह है कि नाइजीरिया का उच्चतम न्यायालय महीनों पहले शैख ज़कज़की की रिहाई का आदेश दे चुका है पर वह अब भी जेल में बंद हैं और इस देश के मुसलमान हमेशा उनकी रिहाई की मांग करते रहे हैं।

नाइजीरिया के कादूना प्रांत की अदालत ने लगभग दो वर्ष के बाद इस देश के इस्लामी आंदोलन के 80 सदस्यों पर मुकद्दमा चलाने के बाद उन्हें रिहा करने का आदेश दे दिया।

नाइजीरिया की न्यायपालिका के अधिकारियों का दावा था कि इस्लामी आंदोलन के ये सदस्य तुकोर बुराती में सैनिक कारवां पर हमला करना चाह रहे थे।

दिसंबर 2015 में होने वाले प्रदर्शनों को नाइजीरिया की सेना ने जिस कड़ाई व निर्ममता से दमन किया था उसमें कम से कम 300 शीया मुसलमान मारे गये थे।

नाइजीरिया की सेना ने इसी प्रकार इस्लामी आंदोलन के नेता शैख ज़कज़की सहित इस आंदोलन के सैकड़ों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था।

नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के सदस्यों को एसी स्थिति में स्वतंत्र करने का आदेश दिया गया है जब इस आंदोलन के नेता शैख ज़कज़की और उनकी पत्नी को किसी प्रकार का मुकद्दमा चलाये बिना जेल में बंद रखा जा रहा है।

रोचक बात यह है कि नाइजीरिया का उच्चतम न्यायालय महीनों पहले शैख ज़कज़की की रिहाई का आदेश दे चुका है पर वह अब भी जेल में बंद हैं और इस देश के मुसलमान हमेशा उनकी रिहाई की मांग करते रहे हैं।

अभी कुछ समय पहले नाइजीरिया की सरकार ने शैख ज़कज़की पर नया आरोप लगाया और उन पर वह मुकद्दमा चलाना चाहती थी परंतु अभी तक उन पर किसी प्रकार का कोई मुकद्दमा नहीं चलाया गया। यह एसी स्थिति में है जब शैख ज़कज़की का स्वास्थ्य सही नहीं है।

नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के एक सदस्य बू हामिद ने कहा है कि इस देश की सरकार सऊदी अरब के दबाव में शैख ज़कज़की को शहीद करना चाहती है।

बहरहाल नाइजीरिया की सरकार की ओर से इस देश के मुसलमानों पर दबाव जारी है परंतु इस देश के इस्लामी आंदोलन के 80 सदस्यों की रिहाई का आदेश इस बात का सूचक है कि नाइजीरिया की न्यायापालिका के अधिकारियों के पास अपने आरोपों को सिद्ध करने के लिए कोई प्रमाण नहीं है और नाइजीरिया में शीया मुसलमानों के वकील ने कादूना की अदालत के फैसले को बहुत बड़ी सफलता बताया और आशा जताई है कि इस रिहाई से शैख़ ज़कज़की को आज़ाद कराने में सहायता मिलेगी।

बहरहाल इन लोगों की रिहाई एक बार फिर शैख ज़कज़की के निर्दोष होने और उनकी स्वतंत्रता के आवश्यक होने की पुष्टि करती है। MM