संदिग्ध वाहन के व्हाइट हाउस में घुसने से मचा हड़कंप
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66866-संदिग्ध_वाहन_के_व्हाइट_हाउस_में_घुसने_से_मचा_हड़कंप
एक संदिग्ध वाहन के बारे में चेतावनी के बाद व्हाइट हाउस की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०३, २०१८ १६:२२ Asia/Kolkata
  • संदिग्ध वाहन के व्हाइट हाउस में घुसने से मचा हड़कंप

एक संदिग्ध वाहन के बारे में चेतावनी के बाद व्हाइट हाउस की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।

अमेरिकी पत्रिका न्यूज़ वीक की रिपोर्ट के मुताबिक़, न्यूयॉर्क पुलिस ने कांग्रेस भवन के पास स्थित पार्किंग में पार्क एक कार से कुछ विस्फोटक पदार्थ और गोला बारूद बरामद किया है। कांग्रेस भवन की इमारत के पास मिले विस्फोटक पदार्थ की ख़बर ने व्हाइट हाउस में भी हड़कंप मचा दिया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों ने आनन-फानन में व्हाइट हाउस की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया और आसपास के इलाक़ों में तलाशी अभियान आरंभ कर दिया। मिली सूचना के मुताबिक़ न्यूयॉर्क पुलिस ने व्हाइट हाउस के पास से एक संदिग्ध को गिरफ़्तार किया है, हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जिस गाड़ी से विस्फोटक पदार्थ मिले हैं और गिरफ़्तार किए गए व्यक्ति के बीच कोई संबंध है या नहीं।

इस बीच, अमेरिकी मीडिया ने अमेरिका के ओहायो राज्य में स्थित राइट पीटरसन एयर बेस में गोलीबारी की सूचना दी है। फ़ायरिंग के बाद इस एयर बेस में मौजूद एक क्लिनिक को बंद कर दिया गया है। अभी तक इस गोलीबारी में हुए नुक़सान की कोई ख़बर सामने नहीं आई है। (RZ)