उत्तरी कोरिया पर दबाव जारी रहना चाहिएः पोम्पियो
अमरीका के विदेश मंत्री ने कहा है कि उत्तरी कोरिया के ख़िलाफ़ अमरीका का आर्थिक और राजनैतिक दबाव जारी रहेगा।
माइक पोम्पियो ने सिंगापुर में आसियान के विदेश मंत्रियों की बैठक में इस बात का उल्लेख करते हुए कि प्योंग यांग के ख़िलाफ़ आर्थिक और कूटनैतिक दबाव जारी रहना चाहिए, कहा कि वाॅशिंग्टन को आशा है कि एक निर्धारित समय सीमा में उत्तरी कोरिया का परमाणु निरस्त्रीकरण हो जाएगा। उन्होंने इसी तरह कहा कि आशा है कि रूस, उत्तरी कोरिया के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का पालन करेगा।
ज्ञात रहे कि अमरीका ने रूस की दो कंपनियों और दो बैंकों को, उत्तरी कोरिया के परमाणु हथियार संबंधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में प्रतिबंधित कर दिया है। यह एेसी स्थिति में है कि उत्तरी कोरिया ने हालिया सप्ताहों में क्षेत्र में शांति के लिए अनेक क़दम उठाए हैं और उसने परमाणु परीक्षण के अपने प्रतिष्ठान को तबाह कर दिया है। (HN)