एकता की रक्षा पर ज़िम्बाब्वे के नए राष्ट्रपति का बल
ज़िम्बाब्वे के नए राष्ट्रपति ने चुनाव जीतने के बाद देश के सभी लोगों से कहा है कि वे एकजुट हो जाएं।
एमर्सन मैनगाग्वा ने शनिवार को चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद सेना के हाथों छः आम नागरिकों की हत्या के बाद कहा है कि वे ज़िम्बाब्वे के सभी लोगों के राष्ट्रपति हैं और उनके प्रतिद्वंद्वी नेलसन चमीस देश के भविष्य में अहम किरदार अदा करेंगे। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि यह एक नई शुरुआत है, आइये हम एक दूसरे से हाथ मिलाएं। हमने पारदर्शी ढंग से जीत हासिल की है और हमारे छिपाने या डरने के लिए कोई चीज़ नहीं है।
ज्ञात रहे कि ज़िम्बाब्वे में विपक्ष ने चुनाव परिणामों को मानने से इन्कार कर दिया है और कहा है कि वह चुनाव परिणामों को चुनौती देने के लिए सभी क़ानूनी रास्ते अपनाएगा और निश्चित रूप से जनता की इच्छा की रक्षा की जाएगी। (HN)