अफ़ग़ान सुरक्षाबलों और तालेबान के बीच भीषण झड़पें, 65 की मौत
अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के साथ अफ़ग़ान सुरक्षा बलों की हुई भीषण झड़प में 62 तालेबान और 3 अफ़ग़ान सुरक्षा बल के जवानों की मौत हो गई है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और ओरज़गान प्रांत में अफ़ग़ान सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी विशेष अभियान के तहत शनिवार देर रात अफ़ग़ान सुरक्षा बलों और तालेबान के बीच भीषण झड़पें हुईं। इन झड़पों में अफ़ग़ान सुरक्षाबलों के हाथों 62 तालेबान आतंकवादी मारे गए और 6 अन्य घायल हुए हैं, जबकि आतंकवाद विरोधी इस आपरेशन के दौरान 3 अफ़ग़ान सैनिकों के हताहत होने की भी सूचना है।
कुनार और ओरज़गान प्रांत में अफ़ग़ान सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी इस अभियान में अब तक सैकड़ों तालेबान एवं दाइश के आतंकवादी मारे जा चुके हैं। अफ़ग़ान सेना की इस कार्यवाही में कई तालेबान के कमांडर भी मारे गए हैं। उल्लेखनीय है कि अफ़ग़ान सेना के इस आपरेशन में तालेबान के हथियारों के गोदाम और कई ठिकाने भी पूरी तरह नष्ट हुए हैं। (RZ)