चीन ने बंद की अमरीका से तेल की ख़रीद
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66936-चीन_ने_बंद_की_अमरीका_से_तेल_की_ख़रीद
चीन ने अमरीका से तेल की ख़रीद रोकने की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०१८ १४:३९ Asia/Kolkata
  • चीन ने बंद की अमरीका से तेल की ख़रीद

चीन ने अमरीका से तेल की ख़रीद रोकने की घोषणा की है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार हांगकांग के "मार्निंग पोस्ट" समाचार पत्र ने अपने शनिवार के अंक मे लिखा है कि चीन की सबसे बड़ी तेल कंपनी ने अमरीका से तेल की ख़रीद को रोक दिया है।  साथ ही साइनोपिक कंपनी ने अमरीका को तेल के नए आर्डर देना बंद कर दिये हैं।  इस हिसाब से चीन अब सितंबर से अमरीका से तेल की ख़रीदारी रोक रहा है।

समाचार पत्र का लिखना है कि अमरीका और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए चीन का यह निर्णय बहुत ही गंभीर दिखाई दे रहा है।  चीन की साइनोपिक कंपनी, एशिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी मानी जाती है।  इस प्रकार से चीन की ओर से तेल न ख़रीदने का निर्णय अमरीका के लिए एक आर्थिक चोट माना जाएगा।  एेसे में अमरीका और चीन के बीच जारी व्यापारिक युद्ध, ऊर्जा के क्षेत्र में भी पहुंच गया है।

ज्ञात रहे कि चीन, संसार में सबसे अधिक तेल का आयात करता है।  उसने हाल ही में अमरीका से तेल की ख़रीद बढ़ाई थी किंतु दोनो पक्षों के बीच बढ़ते तनाव के कारण अब उसने नया फैसला लिया है।  वैसे चीन ने अमरीका की ओर से ईरान के तेल पर प्रतिबंध के निर्णय का खुलकर विरोध किया था।