अमेरिका में कई रूसी नागरिक गिरफ्तार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66980-अमेरिका_में_कई_रूसी_नागरिक_गिरफ्तार
अमेरिका की फेड्रल पुलिस FBI ने इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में रूस के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०७, २०१८ ०६:४६ Asia/Kolkata
  • अमेरिका में कई रूसी नागरिक गिरफ्तार

अमेरिका की फेड्रल पुलिस FBI ने इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में रूस के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

रूसीयल यौम के अनुसार न्यूयार्क में रूसी कांसलेट ने कहा है कि अमेरिका की फेड्रल पुलिस ने काले धन को सफेद बनाने के आरोप में चार रूसी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार दो रूसी नागरिकों को लासएंजलेस, एक को न्यूयार्क और एक अन्य को अज्ञात स्थान से गिरफ्तार किया गया।

न्यूयार्क में रूसी कांसलेट ने अपने देश के नागरिकों पर लगाये जाने वाले आरोपों का खंडन करते हुए घोषणा की है कि इस संबंध में जांच- पड़ताल आरंभ हो गयी है।

इससे पहले भी अमेरिका ने एक 29 वर्षीय रूसी मारिया बूतीना को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

अमेरिका ने इसी प्रकार रूस के 12 सूचना अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वर्ष 2016 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों के ईमेल को हैक कर लिया था।

हालिया वर्षों में विशेषकर यूक्रेन में होने वाले परिवर्तनों और अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के बाद दोनों देशों में विभिन्न बहानों से एक दूसरे के नागरिकों को गिरफ्तार करने के क्रम में वृद्धि हो गयी है। MM