रूस, पाकिस्तान के साथ रासायनिक हथियारों में सहयोग विस्तृत का इच्छुक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67076-रूस_पाकिस्तान_के_साथ_रासायनिक_हथियारों_में_सहयोग_विस्तृत_का_इच्छुक
पाकिस्तान में तैनात रूसी राजदूत एलेक्ज़ेंडर यूरोवीच देदोवे का कहना है कि उनका देश, मानवाधिकारों में बेहतरी और रासायनिक हथियारों में पाकिस्तान के साथ सहयोग विस्तृत करना चाहता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १०, २०१८ ०५:५६ Asia/Kolkata
  • रूस, पाकिस्तान के साथ रासायनिक हथियारों में सहयोग विस्तृत का इच्छुक

पाकिस्तान में तैनात रूसी राजदूत एलेक्ज़ेंडर यूरोवीच देदोवे का कहना है कि उनका देश, मानवाधिकारों में बेहतरी और रासायनिक हथियारों में पाकिस्तान के साथ सहयोग विस्तृत करना चाहता है।

तहरीके इंसाफ़ से जारी बयान के अनुसार रूसी राजदूत ने बनी गाला में पाकिस्तान तहरीके इंसाफ़ के चेयरमैन इमरान ख़ान से मुलाक़ात की और चुनाव में सफलता पर उन्हें बधाई दी।

मुलाक़ात के दौरान रूसी राजदूत एलेक्ज़ेंडर यूरोवीच देदोवे ने कहा कि मास्को, पाकिस्तान के साथ संबंधों में अधिक बेहतरी का इच्छुक है और रूस आर्थिक सहयोग, मानवाधिकारों में बेहतरी और रासायनिक हथियारों में पाकिस्तान के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद निरोधक और अफ़ग़ानिस्तान में शांति की स्थापना के लिए भी पाकिस्तान के साथ भागीदारी के इच्छुक हैं। उनका कहना था कि परस्पर सहयोग के मार्ग में मौजूद समस्याओं के तुरंत हल की युक्ति करनी होगी जबकि पाकिस्तानी और रूसी बैंकों के बीच सीधे संबंधों की स्थापना, समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

इस मुलाक़ात में तहरीके इंसाफ़ पार्टी के चेयरमैन ने बधाई पर रूसी राजदूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं और मेरी सरकार, रूस के साथ सहयोग में बेहतरीन लाना चाहते हैं जबकि सत्ता संभालने के बाद रूसी कंपनियों को पाकिस्तान आने का निमंत्रण देना चाहेंगे।

अफ़ग़ानिस्तान के हवाले से उनका कहना था कि अमरीकी प्रशासन समझ चुका है कि अफ़ग़ानिस्तान के मामलों का कोई सैन्य हल नहीं है। (AK)