कोलंबिया ने फ़िलिस्तीन को एक स्वतंत्र देश की मान्यता दी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67141-कोलंबिया_ने_फ़िलिस्तीन_को_एक_स्वतंत्र_देश_की_मान्यता_दी
कोलंबिया ने फिलिस्तीन को एक आज़ाद और स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी है जिसके बाद कोलंबिया और इस्राईल के कूटनयिक संबंध तनावग्रस्त हो गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १२, २०१८ ०८:५४ Asia/Kolkata
  • कोलंबिया ने फ़िलिस्तीन को एक स्वतंत्र देश की मान्यता दी

कोलंबिया ने फिलिस्तीन को एक आज़ाद और स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी है जिसके बाद कोलंबिया और इस्राईल के कूटनयिक संबंध तनावग्रस्त हो गये हैं।

कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति मैनुएल सेन्टास ने तीन अगस्त वर्ष 2018 को अपना राष्ट्रपति कार्यकाल समाप्त होने से पहले फिलिस्तीन के विदेशमंत्री रियाज़ मालेकी के नाम एक पत्र भेजा और उस पत्र में फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र देश की मान्यता दी कि यह विषय जायोनी अधिकारियों के क्रोध का कारण बना है।

फिलिस्तीन से प्राप्त समाचारों के अनुसार हारेत्ज़ के प्रधान संपादक ने लिखा है कि कोलंबिया द्वारा फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने पर जायोनी अधिकारी पराजय का आभास कर रहे हैं।

नावा लादू ने इस्राईल के घटक कोलंबिया के हतप्रभ करने वाले निर्णय के प्रति जायोनी अधिकारियों की चिंता की ओर संकेत किया और लिखा कि यह निर्णय तेलअवीव को एक करारा तमाचा है।

इससे पहले फिलिस्तीन के मामलों में अरब संघ के महासचिव के सहायक सईद अबू अली ने कोलंबिया के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा था कि यह निर्णय इस बात का सूचक है कि कोलंबिया फिलिस्तीनी राष्ट्र का समर्थन करना और उसके कानूनी अधिकारों की प्राप्ति चाहता है। mm