रूस के साथ वार्ता के लिए तैयार हुए ताेलबान
तालेबान ने रूस के साथ शांति वार्ता के लिए हामी भर दी है।
रोएटर के अनुसार तालेबान ने एक बयान जारी करके एलान किया है कि रूस की राजधानी माॅस्को में होने जा रही अफ़ग़ानिस्तान शांति वार्ता में उसके सदस्य भी भाग लेंगे। यह एलान तालेबान की ओर से बुधवार की रात किया गया। डाॅन के अनुसार इससे पहले रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ ने कहा था कि माॅस्को ने तालेबान को 4 सितंबर को होने वाली वार्ता में भाग लेने का निमंत्रण दिया था और आशा की जाती है कि वे इसमें भाग लेंगे।
ज्ञात रहे कि माॅस्को में 4 सितंबर 2018 को होने जा रही अफ़ग़ानिस्तान शांति वार्ता में रूस, अफ़ग़ानिस्तान, चीन, पाकिस्तान, ईरान और भारत के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसी बीच अमरीका के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि इस देश का प्रतिनिधि माॅस्को में होने वाली शांति वार्ता में भाग नहीं लेगा।
दूसरी ओर अफ़ग़ानिस्तान मामले के एक जानकार वहीद मुज़दे का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान से संबन्धित शांति वार्ता में अमरीका के भाग न लेने का मुख्य कारण यह है कि वह किसी भी स्थिति में अफ़ग़ानिस्तान में शांति का इच्छुक नहीं है।