पाकिस्तान में 400 किलोमीटर लंबा प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67679-पाकिस्तान_में_400_किलोमीटर_लंबा_प्रदर्शन
पाकिस्तान की तहरीके लब्बैक पाकिस्तान पार्टी ने ख़ादिम हुसैन रिज़वी के नेतृत्व में नेदरलैंड में पैग़म्बरे इस्लाम के अनादर में आयोजित कार्टून प्रतियोगिता की भर्त्सना में बुधवार को लाहौर से इस्लामाबाद की ओर प्रदर्शन शुरु किया है। लाहौर से शुरु हुआ यह प्रदर्शन 400 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करके इस्लामाबाद पहुंचेगा और वहां नेदरलैंड के दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ३०, २०१८ ०७:२३ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में 400 किलोमीटर लंबा प्रदर्शन

पाकिस्तान की तहरीके लब्बैक पाकिस्तान पार्टी ने ख़ादिम हुसैन रिज़वी के नेतृत्व में नेदरलैंड में पैग़म्बरे इस्लाम के अनादर में आयोजित कार्टून प्रतियोगिता की भर्त्सना में बुधवार को लाहौर से इस्लामाबाद की ओर प्रदर्शन शुरु किया है। लाहौर से शुरु हुआ यह प्रदर्शन 400 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करके इस्लामाबाद पहुंचेगा और वहां नेदरलैंड के दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा।

इरना के अनुसार, नेदरलैंड की फ़्रीडम पार्टी ने हाल में एक भड़काउ क़दम के तहत पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल लाहो अलैहि व आलेही व सल्लम के अनादर में कार्टून प्रतियोगिता शुरु की है। फ़्रीडम पार्टी के इस क़दम की निंदा में यह प्रदर्शन शुरु हुआ है।

सोमवार को पाकिस्तानी सेनेट ने अपने खुले सत्र में नेदरलैंड की फ़्रीडम पार्टी की इस अपमानजनक कार्टून प्रतियोगिता का आयोजन करने पर एक बयान जारी कर सर्वसम्मति से भर्त्सना की।

20 अगस्त को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने नेदरलैंड की फ़्रीडम पार्टी के अपमानजनक क़दम पर आपत्ति जताने के लिए इस देश के उप राजदूत को तलब किया था।

पाकिस्तान की तहरीके लब्बैक पाकिस्तान पार्टी ने ख़ादिम हुसैन रिज़वी के नेतृत्व में बुधवार की शाम लाहौर से यह प्रदर्शन शुरु किया जो 400 किलोमीटर का रास्ता तय करके इस्लामाबाद पहुंचेगा।

यह प्रदर्शन 200 लोगों के साथ शुरु हुआ और इसमें रास्ते में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।(MAQ/N)