रूस में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 18 यात्री घायल
रूस में लैंडिंग के दौरान एक यात्री विमान में अचानक आग लग गई जिसके कारण 18 यात्री घायल हो गए हैं।
मेहर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के सूची शहर के एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री विमान में लैंडिंग के समय अचानक आग लग गई। इस विमान दुर्घटना के कारण विमान पर सवार 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, शनिवार को रूस के सूची शहर में मास्को से आने वाली उड़ान संख्या बोइंग 737-800 हादसे का शिकार हो गई। सूची हवाई अड्डे के प्रशासन के अनुसार “यूतेयर एयरलाइन्स” की फ़्लाइट, 6 कर्मचारियों सहित 170 यात्रियों को लेकर मास्को से सूची पहुंची थी। जैसे ही विमान ने रनवे पर लैंड किया वैसे ही देखते ही देखते विमान में आग लग गई। पायलेट की सूझबूझ के कारण एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। इस हादसे में 18 यात्री आग से झुलस जाने के कारण गंभीर रूस से घायल हो गए हैं। (RZ)