आतंकवादी हक़्क़ानी नेटवर्ट के संस्थापक जलालुद्दीन चल बसे
तालेबान ने आतंकवादी हक़्क़ानी नेटवर्क के संस्थापक जलालुद्दी हक़्क़ानी की मृत्यु की पुष्टि की है।
डाॅन के अनुसार जलालुद्दीन हक़क़ानी के बेटे सिराजुद्दीन हक़्क़ानी ने भी अपने पिता की मृत्यु की पुष्टि की है। अलजज़ीर ने भी आतंकवादी हक़्क़ानी नेटवर्क के संस्थापक की मृत्यु के बारे में समाचार प्रसारित किया है।
ज्ञात रहे कि हक़्क़ानी नेटवर्क तालेबान से संबन्धित है। यह एेसा आतंकवादी गुट है जिसने अफ़ग़ानिस्तान के कई क्षेत्रों में बहुत से आतंकवादी हमले किये हैं। अफ़ग़ानिस्तान के पक्तिया और ख़ोस्त प्रांतों में हक़्क़ानी नेटवर्क के महत्वपूर्ण ठिकाने मौजूद हैं।
एएफपी के अनुसार 1980 के दशक में जलालुद्दीन हक़्क़ानी ने अमरीका की सहायता से अफ़ग़ानिस्तान पर सोवियत संघ के क़ब्ज़े के विरुद्ध युद्ध किया था। सोवियत संघ के नियंत्र के समय ओसामा बिन लादेन और अरब देशों से आने वाले लड़ाकों से हक़्क़ानी के घनिष्ठ संब्नध थे। अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के शासन काल में जलालुद्दीन हक़क़ानी मंत्री पद पर ही रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि सन 2008 और 2015 में भी जलालुद्दीन हक़्क़ानी की मृत्यु के समाचार सामने आ चुके हैं।