आरिफ़ अलवी पाकिस्तान के 13वें राष्ट्रपति चुने गए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67841-आरिफ़_अलवी_पाकिस्तान_के_13वें_राष्ट्रपति_चुने_गए
पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी तहरीके इंसाफ के उम्मीदवार आरिफ़ अलवी इस देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में चुन लिए गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०४, २०१८ १५:१३ Asia/Kolkata
  • आरिफ़ अलवी पाकिस्तान के 13वें राष्ट्रपति चुने गए

पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी तहरीके इंसाफ के उम्मीदवार आरिफ़ अलवी इस देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में चुन लिए गए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में इस देश के सांसदों, सीनेटरों और चार राज्यों की प्रांतीय असेंबलियों के सदस्यों ने वोट डालकर पाकिस्तान के 13वें राष्ट्रपति का चयन कर लिया है। तहरीके इंसाफ़ पार्टी के उम्मीदवार आरिफ़ अलवी ने 432 वोटों में से 353 वोट प्राप्त करके विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवार मौलाना फ़ज़लुर्रहमान और एतेज़ाज़ अहसन को हरा दिया है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक तौर पर अभी परिणाम की घोषणा नहीं की गई है। इस बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद आरिफ़ अलवी ने कहा कि वह पूरे देश के राष्ट्रपति हैं और जिन लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया है मैं उनका भी आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जनता चाहती है कि देश से भ्रष्टाचार समाप्त हो। आरिफ़ अलवी ने कहा कि मैं देश की जनता और सरकार से वादा करता हूं कि जहां भी उनकी ज़रूरत पड़ेगी वह उपस्थित रहेंगे। (RZ)