परमाणु समझौता मज़बूत समझौता हैः जॉन कैरी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67910-परमाणु_समझौता_मज़बूत_समझौता_हैः_जॉन_कैरी
 अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री जॉन कैरी ने कहा है कि ईरान के साथ तय होने वाला परमाणु समझौता एक समग्र और मज़बूत परमाणु समझौता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०६, २०१८ १७:२९ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौता मज़बूत समझौता हैः जॉन कैरी

 अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री जॉन कैरी ने कहा है कि ईरान के साथ तय होने वाला परमाणु समझौता एक समग्र और मज़बूत परमाणु समझौता है।

अमरीका के पूर्व विदेमशंत्री जॉन कैरी ने परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने पर एक बार फिर आलोचना करते हुए कहा कि परमाणु समझौता उपयोगी रहा है इसीलिए कि अमरीका को छोड़कर सभी पक्ष इस समझौते में बाक़ी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि परमाणु समझौते में शामिल कोई भी देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम के विरुद्ध अमरीका के फ़ैसले का समर्थन नहीं करेगा।

ज्ञात रहे कि वर्षों की वार्ताओं और प्रयासों के बाद ईरान और गुट पांच धन एक के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता हुआ था किन्तु अमरीका में डोनल्ड ट्रम्प के सत्ता में आने के बाद उन्होंने इस वर्ष मई के महीने में परमाणु समझौते से निकलने की घोषणा की थी और ईरान पर पुनः प्रतिबंधकों को लागू करने की बात कही थी।

यह ऐसी हालत में है कि आईएईए ने बारम्बार अपनी रिपोर्टों में ईरान की परमाणु गतिविधियों को शांतिपूर्ण बताते हुए घोषणा की है कि ईरान की ओर से किसी भी प्रकार का उल्लंघन नहीं देखा गया। (AK)