इदलिब के हवाले से बर्लिन और मास्को में समन्वय हैः चांस्लर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67963-इदलिब_के_हवाले_से_बर्लिन_और_मास्को_में_समन्वय_हैः_चांस्लर
जर्मन चांस्लर एंगेला मर्केल का कहना है कि इदलिब में आतंकवादियों के विरुद्ध युद्ध के बारे में बर्लिन और मास्को के दृष्टिकोणों में समन्वय पाया जाता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०८, २०१८ १३:१४ Asia/Kolkata
  • इदलिब के हवाले से बर्लिन और मास्को में समन्वय हैः चांस्लर

जर्मन चांस्लर एंगेला मर्केल का कहना है कि इदलिब में आतंकवादियों के विरुद्ध युद्ध के बारे में बर्लिन और मास्को के दृष्टिकोणों में समन्वय पाया जाता है।

आरएलटीवी से बात करते हुए जर्मन चांस्लर ने सीरिया में रूस की कार्यवाहियों का समर्थन करते हुए कहा कि आतंकवादियों के विरुद्ध युद्ध बहुत आवश्यक है किन्तु आम नागरिकों की जान की रक्षा भी बहुत महत्वपूर्ण है

जर्मन चांसलर ने कहा कि वह इससे पहले भी सीरिया में आतंकवादियों के विरुद्ध युद्ध के बारे में रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन और तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान से बातचीत और युद्धग्रस्तस क्षेत्रों में आम नागरिकों की रक्षा पर बल दे चुकी हैं।

सीरिया की सरकार और सेना ने देश में आतंकवादियों के अंतिम ठिकाने इदलिब में एक बड़ी सैन्य कार्यवाही आरंभ करने की घोषणा की थी ताकि देश से आतंकवादियों की समाप्ति का अमल पूरा किया जा सके। फ़ूआ और कफ़रिया से आम नागरिकों के निष्कासन के बाद से तुर्की की सीमा के निकट स्थित सीरिया का इदलिब प्रांत उस समय पूर्ण रूप से आतंकवादियों के नियंत्रण में है।

सीरिया क राष्ट्रपति बश्शार असद पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि तुर्की की सीमा के निकट स्थित इस प्रांत को आतंकवादियों से पाक करना उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है।

सीरिया की सेना का कहना है कि उसने इदलिब में आतंकवादियों के विरुद्ध आप्रेशन क्लिन अप के लिए आवश्यक योजना बना ली है जिसमें आम नागरिकों की रक्षा को विशेष रूप से दृष्टिगत रखा गया है। (AK)