पेरिस में राहगीरों पर चाकू से हमला, सात घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68027-पेरिस_में_राहगीरों_पर_चाकू_से_हमला_सात_घायल
फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक व्यक्ति ने राहगीरों पर चाकू से हमला करके सात लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Sep १०, २०१८ १७:३९ Asia/Kolkata
  • पेरिस में राहगीरों पर चाकू से हमला, सात घायल

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक व्यक्ति ने राहगीरों पर चाकू से हमला करके सात लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि रविवार देर रात उत्तर-पूर्वी पेरिस की एक सड़क पर यह घटना घटित हुई है। इस हमले में 2 ब्रिटिश नागरिकों सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पेरिस पुलिस के मुताबिक़ घायलों में 4 की स्थिति चिंताजनक है जबिक तीन घायलों की हालत ख़तरे से बाहर है। इस बीच फ्रांस की पुलिस ने इस घटना को आतंकी घटना मानने से इंकार कर दिया है और हमलावर को गिरफ़्तार करने का दावा किया है।

उल्लेखनीय है कि हालिया दिनों में यूरोपीय देशों में चाकू, लोहे की राड और कार के द्वारा आम लोगों पर हमले की घटनाओं में वृद्धि हुई है और बताया जाता है कि आतंकवादियों द्वारा इस तरह के हमले यूरोपीय देशों में अब आम बात हो गई है।

ज्ञात रहे कि यूरोपीय देश, मध्यपूर्व और विशेषकर सीरिया में सक्रीय आतंकवादी गुटों का भरपूर समर्थन करते रहे हैं और अपने देशों के युवाओं को इन आतंकी गुटों में भर्ती होने से रोक भी नहीं रहे थे। अब वही आतंकी अपने देशों की ओर वापस लौट रहे हैं ऐसी स्थिति में अब लगातार इन यूरोपीय देशों में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। (RZ)