देशों के विरुद्ध एकपक्षीय प्रतिबंध निंदनीयः राष्ट्रसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68167-देशों_के_विरुद्ध_एकपक्षीय_प्रतिबंध_निंदनीयः_राष्ट्रसंघ
ईरान तथा सीरिया के विरुद्ध एकपक्षीय प्रतिबंधों की संयुक्त राष्ट्रसंघ ने आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १५, २०१८ १२:३७ Asia/Kolkata
  • देशों के विरुद्ध एकपक्षीय प्रतिबंध निंदनीयः राष्ट्रसंघ

ईरान तथा सीरिया के विरुद्ध एकपक्षीय प्रतिबंधों की संयुक्त राष्ट्रसंघ ने आलोचना की है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष मानवाधिकार रिपोर्टर ने ईरान, सीरिया, ग़ज्ज़ा वासियों और वेनेज़ुएला के ख़िलाफ़ एक पक्षीय प्रतिबंधों की कड़ी आलोचना की है।  इदरीस अलजज़ाएरी ने जनेवा में विशेष बैठक में एक बयान करके जारी किया कि प्रतिबंधों को किसी भी स्थिति में निर्दोष आम लोगों का जीवन प्रभावित न हो।  उन्होंने कहा कि हालांकि युद्ध की स्थिति में जनेवा कन्वेंशन के अनुसार युद्ध प्रभावितों की सहायता का प्रावधान है किंतु एेसी स्थिति में कि जब युद्ध न हो और केवल प्रतिबंध ही आम लोगों की समस्याओं का कारण बनें तो एसे में सहायता करने वाले किसी भी क़ानून का प्रावधान नहीं है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष मानवाधिकार रिपोर्टर ने ईरान, सीरिया, ग़ज्ज़ा वासियों और वेनेज़ुएला के ख़िलाफ़ एक पक्षीय प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए बल दिया कि इन देशों के लोग वास्तव में प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं।

इदरीस अलजज़ाएरी ने सीरिया में मानवाधिकारों की स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि एक पक्षीय प्रतिबंधों ने परिस्थितियों को और अधिक संकटग्रस्त कर दिया है।