नज़दीक हो रहे हैं उत्तरी और दक्षिणी कोरिया
उत्तर कोरिया के नेता ने दक्षिणी कोरिया के राषट्रपति का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है।
तसनीम न्यूज़ के अनुसार उत्तरी कोरिया की राजधानी प्यूंगयांग में किम जोंग उन ने दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ इन का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। यह सन 2018 में तीसरी बार है कि जब उत्तरी कोरिया के नेता दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति का स्वागत कर रहे हैं। दोनो नेताओं ने कोरिया प्रायःद्वीप पर शांति स्थापना के बारे में विस्तार से चर्चा की।
उत्तरी के नेता किम जोंग उन ने प्यूंगयांग अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति का स्वागत किया। दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति के साथ एक उच्चस्तरीय शिष्टमण्डल, उत्तरी कोरिया गया है। यह शिष्टमण्डल दोनो कोरियाओं के बीच आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करेगा।
ज्ञात रहे कि दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ मंगलवार को 110 सदस्सीय शिष्टमण्डल के साथ तीन दिवसीय यात्रा पर उत्तरी कोरिया गए हैं। इससे पहले उत्तर कोरिया के नेता और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति दो मुलाक़ातें कर चुके हैं।