रूसी विदेश मंत्रालय में तलब किये गए इस्राईल के राजदूत
सीरिया में रूसी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण माॅस्को ने इस्राईल के राजदूत को विदेश मंत्रालय तलब किया गया है।
रूस के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को माॅस्को में मौजूद इस्राईल के राजदूत "गेरी कोरेन" से विरोध जताया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने सीरिया में ज़ायोनी शासन के हाथों अपने युद्धक विमान ILyushin-20 के मार गिराए जाने पर कड़ा विरोध व्यक्त किया है।
इसी बीच रूस के विदेशमंत्री ने ज़ायोनी शासन के युद्धमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा है कि अपने 15 सैनिकों की मौत का ज़िम्मेदार वह पूर्ण रूप से इस्राईल को ही मानता है और माॅस्को इसका जवाब देने का पूरा हक़ रखता है।
रूस के रक्षामंत्रालय ने मंगलवार की सुबह एलान किया था कि इस देश का एक युद्धक विमान ILyushin-20 एकदम से रेडार से ग़ाएब हो गया जिसने उत्तरी सीरिया की हमीमिया छावनी से उड़ान भरी थी। इसपर 15 सैनिक सवार थे। रूसी रक्षामंत्रालय के अनुसार खो जाने वाला विमान, लाज़ेक़िया पर ज़ायोनी शासन के हमले के समय सीरिया के एंटीएयरक्राफ्ट सिस्टम से ध्वस्त हो गया। रूसी रक्षामंत्रालय के अनुसार इस्राईल के पाएलेट ने रूसी विमान को ढाल के रूप में प्रयोग किया है।