तालेबान के हमले में 17 सुरक्षाकर्मी हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68267-तालेबान_के_हमले_में_17_सुरक्षाकर्मी_हताहत
अफ़ग़ानिस्तान के फ़रह प्रांत में तालेबान के हमले में इस देश के कम से कम 17 सुरक्षाकर्मी मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १८, २०१८ १४:०४ Asia/Kolkata
  • तालेबान के हमले में 17 सुरक्षाकर्मी हताहत

अफ़ग़ानिस्तान के फ़रह प्रांत में तालेबान के हमले में इस देश के कम से कम 17 सुरक्षाकर्मी मारे गए।

अफ़ग़ानिस्तान के पश्चिमी प्रांत फ़राह में तालिबानी आतंकवादियों के हमले में अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षा बलों के 17 जवान मारे गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ये जवान विभिन्न घटनाओं में मारे गए क्योंकि सुरक्षा बलों ने अतिसंवेदनशील जिलों में रविवार को तलाशी केंद्र लगाया था।  प्रांतीय राज्यपाल के प्रवक्ता मोहिबुल्ला मोहिब ने बताया कि तालिबानी आतंकवादियों ने प्रांत के पश्चिम में सुरक्षा बलों पर हमला किया और पांच पुलिसकर्मी को मार दिया। प्रांतीय परिषद के एक सदस्य ने हालांकि बताया कि पुश्त-ए रोड में 10 पुलिसकर्मी मारे गए जबकि अन्य सात जवान बाला बोलुक जिले मारे गए।

दूसरी ओर अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय ने एलान किया है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में तालेबान के साथ झड़पों में कम से कम 90 तालेबान मारे गए हैं।