लंदन में अज़ादारों पर हमला कई घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68279-लंदन_में_अज़ादारों_पर_हमला_कई_घायल
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में इमाम हुसैन का सोग मनाने वालों पर हमला किया गया जिसमें कम से कम 5 लोग घायल हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १९, २०१८ १०:२० Asia/Kolkata
  • बहरैन और सऊदी अरब में सुरक्षा बल  ही इमाम हुसैन का शोक मनाने वालों पर हमला करते हैं।(फाइल फोटो)
    बहरैन और सऊदी अरब में सुरक्षा बल ही इमाम हुसैन का शोक मनाने वालों पर हमला करते हैं।(फाइल फोटो)

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में इमाम हुसैन का सोग मनाने वालों पर हमला किया गया जिसमें कम से कम 5 लोग घायल हो गए।

लंदन पुलिस ने एलान किया है कि यहां की एक मस्जिद के बाहर अज़ादारी करने वालों पर वाहन से हमला किया गया।

रोएटर के अनुसार पश्चिमोत्तरी लंदन के Cricklewood क्षेत्र में बुधवार को एक कार बहुत तेज़ी से मस्जिद के सामने उपस्थित अज़ादारों की तरफ आई जिसके कारण कई लोग प्रभावित हुए।  इस आक्रमण में कम से कम 5 लोग घायल हो गए।  लंदन पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला बताया है।

दूसरी ओर मिरर समाचारपत्र ने वहां पर मौजूद लोगों के हवाले से लिखा है कि जिस समय लंदन में एक मस्जिद के बाहर कुछ लोग इमाम हुसैन का सोग मनाकर निकल रहे थे उसी समय एक कार बहुत तेज़ी से वहां पर उपस्थित लोगों की तरफ़ बढ़ी जिसके कारण कई लोगों को चोटें आईं और 5 लोग बुरी तरह से घायल हुए।  मस्जिद के अधिकारियों का कहना है कि जो व्यक्ति मस्जिद के सामने कार लेकर लोगों को कुचलने के उद्देश्य से आया था वह इस्लाम विरोधी नारे लगा रहा था।

ज्ञात रहे कि यूरोप में हालिया दिनों में नस्लभेदी कार्यवाहियों में बहुत तेज़ी से वृद्धि हुई है।