ट्रम्प को परमाणु समझौते में वापस आना चाहिएः अमरीकी अधिकारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68399-ट्रम्प_को_परमाणु_समझौते_में_वापस_आना_चाहिएः_अमरीकी_अधिकारी
अमरीका के 50 से अधिक राजनेताओं और अधिकारियों ने इस देश के राष्ट्रपति पर बल दिया है कि वे जितनी जल्दी हो सकें परमाणु समझौते में वापस आ जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २४, २०१८ ०५:५२ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प को परमाणु समझौते में वापस आना चाहिएः अमरीकी अधिकारी

अमरीका के 50 से अधिक राजनेताओं और अधिकारियों ने इस देश के राष्ट्रपति पर बल दिया है कि वे जितनी जल्दी हो सकें परमाणु समझौते में वापस आ जाए।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार 53 वरिष्ठ अमरीकी लोगों ने, जिनमें रिपब्लिकलन और डेकोक्रेट्स भी शामिल हैं, डोनल्ड ट्रम्प से कहा है कि वे जेसीपीओए या परमाणु समझौते में शामिल हो जाएं।  इन लोगों में कुछ सुरक्षा अधिकारी और सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं एक बयान जारी करके बताया है कि परमाणु समझौते से निकलने के अमरीका पर भारी दुष्प्रभाव पड़ेंगे।  बयान में कहा गया है कि अमरीकी सरकार ने ईरान से अपनी मांग मनवाने के लिए उचित कूटनीतिक मार्ग को दृष्टिगत नहीं रखा।  इस अमरीकी बयान के अनुसार ट्रम्प की सरकार जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध रहते हुए अपने दृष्टिगत सुधार के हुए ईरान तथा परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले देशों के साथ वार्ता कर सकती है।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 8 मई 2018 को ईरान पर निराधार आरोप लगाते हुए वाशिंगटन को परमाणु समझौते या जेसीपीओए से अलग कर दिया था जिसके बाद ईरान के विरुद्ध दो चरणों में प्रतिबंधों की घोषणा की थी।  ब्रिटेन, फ़्रांस, रूस, चीन, जर्मनी और यूरोपीय संघ ने परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किये थे और आज भी वे इसका समर्थन कर रहे हैं।