ट्रंप ने फिर ईरान विरोधी राग अलापा 
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68525-ट्रंप_ने_फिर_ईरान_विरोधी_राग_अलापा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बारे में अपने निराधारा दावों को दोहराते हुए कहा है कि परमाणु समझौते से निकलने के उनके फैसले ने ईरान को विघटन की कगार पर पहुंचा दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २८, २०१८ ०९:४४ Asia/Kolkata
  • ट्रंप ने फिर ईरान विरोधी राग अलापा 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बारे में अपने निराधारा दावों को दोहराते हुए कहा है कि परमाणु समझौते से निकलने के उनके फैसले ने ईरान को विघटन की कगार पर पहुंचा दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बारे में अपने निराधारा दावों को दोहराते हुए कहा है कि परमाणु समझौते से निकलने के उनके फैसले ने ईरान को विघटन की कगार पर पहुंचा दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरूवार को एनबीसी टीवी से वार्ता में एक बार फिर परमाणु समझौते को बदतरीन समझौता बताया और अपने निराधार एवं खोखले दावों को दोहराते हुए कहा कि ईरान वार्ता की मेज़ पर आयेगा और नया समझौता करेगा। इसी तरह ट्रंप ने उम्मीद उताई कि इससे बेहतर समझौता होगा।

ईरान के खिलाफ ट्रंप के यह दावे एसी स्थिति में सामने आ रहे हैं जब जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन और रूस ने न्यूयार्क में एक संयुक्त विज्ञाप्ति जारी करके परमाणु समझौते का समर्थन किया है और कहा है कि ईरान के साथ व्यापारिक संबंधों को सुरक्षित रखने के लिए नवंबर महीने से पहले कार्यक्रम लागू कर दिया जायेगा।

ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को राष्ट्रसंघ की महासभा में भाषण दिया जिसमें उन्होंने बल देकर कहा है कि कोई शक्ति ईरानी राष्ट्र के मुकाबले में नहीं खड़ी हो सकती और इतिहास इस बात का फैसला करेगा कि अमेरिका ने बहुत बड़ी ग़लती की है।

राष्ट्रपति रूहानी ने समझौते के प्रति अमेरिका के कटिबद्ध न रहने की ओर संकेत किया और अमेरिका के साथ हर प्रकार की वार्ता को रद्द करते हुए बल देकर कहा है कि हर प्रकार की वार्ता को सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 2231 के परिप्रेक्ष्य में होना चाहिये न उसके खिलाफ हो। MM