अमरीकी इराक़ की यात्रा न करेंः अमरीकी सरकार
Sep २९, २०१८ १३:०५ Asia/Kolkata
अमरीकी सरकार ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे इराक़ की यात्रा करने से बचें।
अमरीकी विदेश मंत्रालय ने अमरीकियों से कहा है कि सशस्त्र झड़पों के कारण वे इराक़ की यात्रा करने से बचें। अमरीकी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अमरीकी नागरिकों को इराक़ के भीतर हिंसा और अपहरण जैसी बातों का ख़तरा है।
अमरीकी विदेश मंत्रालय ने 28 सितंबर 2018 को इराक़ के बसरा नगर में अपने काउन्सलेट के कर्मचारियों को आदेश दिया है कि वे इराक़ छोड़कर तुरंत चले जाएं। अमरीकी सरकार का दावा है कि उसके नागरिकों पर इराक़ की राजधानी बग़दाद सहित इस देश के अलग-अलग क्षेत्रों में हथगोलों या अन्य छोटे मोटे शस्त्रों से हमले होते आए हैं।
टैग्स