साइबर हमलों से रूस को 600 अरब का नुक़सान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69104-साइबर_हमलों_से_रूस_को_600_अरब_का_नुक़सान
रूस के प्रधानमंत्री ने कहा है कि साइबर हमलों से इस देश को 600 अरब रूबल की क्षति पहुंची है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १७, २०१८ १२:५५ Asia/Kolkata
  • साइबर हमलों से रूस को 600 अरब का नुक़सान

रूस के प्रधानमंत्री ने कहा है कि साइबर हमलों से इस देश को 600 अरब रूबल की क्षति पहुंची है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार देमित्री मेदवादेव ने माॅस्को में आयोजित एक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि सन 2017 में रूस को साइबर हमलों से 600 अरब रूबल का नुक़सान हुआ है जो लगभग 9 अरब डाॅलर है।  उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में साइबर हमलों से संसार को एक हज़ार अरब डाॅलर की क्षति हुई है।  रूसी प्रधानमंत्री ने कहा कि साइबर हमलों से मुक़ाबला करने के लिए वैश्विक एकता बहुत ज़रूरी है।

ज्ञात रहे कि अमरीका और कुछ पश्चिमी देश, रूस पर साइबर हमलों का आरोप लगाते आए हैं जबकि स्वयं रूस को इन हमलों से 9 अरब डाॅलर का नुक़सान उठाना पड़ा है।