अमरीका, सऊदी अरब पर प्रतिबंध लगा सकता है
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69177-अमरीका_सऊदी_अरब_पर_प्रतिबंध_लगा_सकता_है
अमरीका के सेन्ट्रल बैंक ने सऊदी अरब को प्रतिबंध की धमकी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २०, २०१८ ०९:४१ Asia/Kolkata
  • अमरीका, सऊदी अरब पर प्रतिबंध लगा सकता है

अमरीका के सेन्ट्रल बैंक ने सऊदी अरब को प्रतिबंध की धमकी दी है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के सेन्ट्रल बैंक ने शुक्रवार को कहा कि सऊदी अरब के आलोचक पत्रकार जमाल ख़ाशुक़्जी के लापता होने की घटना के बाद सऊदी अरब पर प्रतिबंध लगने की संभावना है।

अमरीका के सेन्ट्रल बैंक ने अपने बयान में कहा कि सऊदी अरब पर प्रतिबंध, तेल के बाज़ार पर दुष्परिणाम के रूप में सामने आएगा।

जमाल खाशुक़जी, सऊदी पत्रकार थे जो सऊदी सरकार विशेषकर इस देश के युवराज मुहम्मद बिल सलमान की नीतियों के प्रबल आलोचक थे।खाशुक़जी, सऊदी सरकार की ब्लैक लिस्ट में शामिल थे और सरकार के डर के कारण सऊदी अरब के बाहर जीवन व्यतीत कर रहे थे।

2 अक्तूबर 2018 को जमाल ख़ाशुक़्जी उस समय लापता हो गये थे जब वह तुर्की के शहर इस्तांबोल में स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में प्रविष्ट हुए किन्तु वापस नहीं आए। (AK)