बोलटन ने आईएनएफ़ समझौते से अमरीका के निकलने पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69262-बोलटन_ने_आईएनएफ़_समझौते_से_अमरीका_के_निकलने_पर_बल_दिया
अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जाॅन बोलटन ने बल देकर कहा है कि राष्ट्रपति ट्रम्प रूस के साथ आईएनएफ़ समझौते से निकलने का फ़ैसला कर चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २३, २०१८ १०:१८ Asia/Kolkata
  • बोलटन ने आईएनएफ़ समझौते से अमरीका के निकलने पर बल दिया

अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जाॅन बोलटन ने बल देकर कहा है कि राष्ट्रपति ट्रम्प रूस के साथ आईएनएफ़ समझौते से निकलने का फ़ैसला कर चुके हैं।

बोलटन ने माॅस्को में रूस के एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि इंटरमीडिएट रेंज न्यूक्लियर फ़ोर्सेज़ ट्रीटी (आईएनएफ़) में बाक़ी रहना अब अमरीका के लिए संभव नहीं है। इससे पहले अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा था कि अमरीका अगले महीने में आईएनएफ़ संधि से निकलने की तैयारी कर रहा है। इंटरमीडिएट रेंज न्यूक्लियर फ़ोर्सेज़ ट्रीटी अमरीका व सोवियत संघ के बीच वर्ष 1987 में होने वाला एक अहम समझौता था जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच शीत युद्ध के दौरान तनाव को कम करना था।

 

रूस ने अमरीका के इस फ़ैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है और कहा है कि अगर अमरीका ने इस फ़ैसले को व्यवहारिक बनाया तो रूस जवाबी कार्यवाही करेगा जिसमें सैन्य कार्यवाही भी शामिल है। (HN)