आतंकवाद केवल आतंकवाद है जिसका मुक़ाबला किया जाएः रूस
रूस के उप रक्षामंत्री ने कहा है कि आतंकवादियों के साथ किसी भी स्थिति में वार्त नहीं की जा सकती।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार एलेक्ज़ेंडर फोमीन ने कहा है कि आतंकवादियों के साथ न तो वार्ता की जानी चाहिए और न ही कोई समझौता। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का इलाज यह है कि उनको मार दिया जाए।
रूस के उप रक्षामंत्री ने कहा कि अच्छे और बुरे आतंकवाद नामकी कोई चीज़ नहीं है बल्कि आतंकवाद तो आतंकवाद ही है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी जैसे ही तुम्हारे घरों या देश की सीमा के निकट पहुंचे उन्हें दूर से ही मार गिराओ क्योंकि उनका इलाज ही यही है।
रूस के उप रक्षामंत्री एलेक्ज़ेंडर फोमीन का यह बयान गुरूवार को एेसी स्थिति में सामने आया है कि इससे पहले बुधवार को ही रुस के रक्षामंत्री सरगेई शोयको ने पश्चिमी देशों पर मध्यपूर्व को अस्थिर करने का आरोप लगाया था। सीरिया के संदर्भ में अमरीका और उसके घटक, सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं, वे सीरिया के भीतर सैन्य छावनिया बनाना चाहते हैं और साथ ही सीरिया पर रासायनिक शस्त्रों के प्रयोग का आरोप मढते हुए मध्यपूर्व को अस्थिर कर रहे हैं।