इन्डोनेशिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त
Oct २९, २०१८ ०५:३२ Asia/Kolkata
इनडोनेशिया का एक यात्री विमान सोमवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
इन्डोनेशिया के संचार माध्यमों के अनुसार स्थानीय समय के अनुसार सोमवार की सुबह लाएन एयर का एक यात्री विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट के बाद रडार से ग़ाएब हो गया।
लाएन एयर का यह विमान इन्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता से पंगकल पिनांग जा रहा था जो बांग्का द्वीप पर स्थित है। जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वह बोइंग-737मैक्स-8 था। इस विमान पर 210 यात्रियों की क्षमता पाई जाती है। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि इस विमान पर कितने लोग सवार थे। हालांकि लाएन एयर के प्रवक्ता ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि टेकआॅफ के 13 मिनट बाद विमाना का संपर्क रडार से टूट गया था।
टैग्स