135 देश अमरीकी प्रतिबंधों के विरोधी, क्यूबा का किया समर्थन
विश्व के 135 देशों ने क्यूबा के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों का विरोध किया है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ में विश्व के 135 देशों के कूटनयिकों ने क्यूबा के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों को हटाने का समर्थन किया है। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा की बैठक में एकमत होकर एक मसौदे के माध्यम से क्यूबा के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों को हटाने की मांग की है। इसमें अमरीका से मांग की गई है कि क्यूबा के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं।
उल्लेखनीय है कि सन 1961 से क्यूबा से अमरीका के संबन्ध विच्छेद रहे हैं। जून 2016 में अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने क्यूबा के तत्कालीन राष्ट्रपति राओल कास्त्रों से मुलाक़ात करके कूटनीतिक संबन्धों को बहाल करने का प्रयास किया था। डोनाल्ड ट्रम्प के वाइट हाउस पहुंचने के बाद क्यूबा के विरुद्ध अमरीकी शत्रुता पुनः आरंभ हो गई है।