पाकिस्तान और चीन ने भी बनाई डाॅलर से दूरी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69658-पाकिस्तान_और_चीन_ने_भी_बनाई_डाॅलर_से_दूरी
चीन तथा पाकिस्तान ने डाॅलर को अलग रखते हुए राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार करने पर समझौता किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०५, २०१८ १२:१८ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान और चीन ने भी बनाई डाॅलर से दूरी

चीन तथा पाकिस्तान ने डाॅलर को अलग रखते हुए राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार करने पर समझौता किया है।

इस्लामाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान तथा चीन के अधिकारियों ने यह फैसला किया है कि वे आपस में निर्यात में डाॅलर के स्थान पर राष्ट्रीय मुद्राओं का प्रयोग करेंगे।  चीन तथा पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के अनुसार दोनो पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार को 10 अरब यूआन से 20 अरब यूआन तक ले जाने पर सहमति जताई है।  इस समझौते में यह भी निर्णय लिया गया है कि दोनो देश अपने यहां एक-दूसरे देश की बैंकों की कई शाखाएं खोलेंगे।

आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि चीन तथा पाकिस्तान की ओर से आपसी व्यापर में डाॅलर को अलग हटाकर स्थानीय मुद्राओं में व्यापार से क्षेत्र में अमरीका का आर्थिक वर्चस्व कम होगा।  ज्ञात रहे कि चीन तथा पाकिस्तान से पहले विश्व के कई देश व्यापारिक लेने-देन में अमरीका डाॅलर को निष्कासित करने का फैसला ले चुके हैं।