अमरीकी कांग्रेस के निचले सदन पर किया डेमोक्रेटिक पार्टी ने नियंत्रण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69741-अमरीकी_कांग्रेस_के_निचले_सदन_पर_किया_डेमोक्रेटिक_पार्टी_ने_नियंत्रण
अमरीकी कांग्रेस क निचले सदन में डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण हो गया है। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०८, २०१८ १२:४८ Asia/Kolkata
  • अमरीकी कांग्रेस के निचले सदन पर किया डेमोक्रेटिक पार्टी ने नियंत्रण

अमरीकी कांग्रेस क निचले सदन में डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण हो गया है। 

डेमोक्रेट्स ने सत्ता में रिपब्लिकन पार्टी का एकाधिकार तोड़ दिया और उसे निचले सदन में 24 से अधिक सीटों का फायदा हुआ है।  डेमोक्रेटिक पार्टी को पिछले आठ वर्षों में पहली बार 435 सदस्यीय सदन में बहुमत हासिल हुआ है जबकि सीनेट पर रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत बरक़रार है।

अमेरिका में हुए महत्वपूर्ण मध्यावधि चुनावों में बुधवार को विपक्षी डेमोक्रेट ने कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में अपना नियंत्रण कर लिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने ऊपरी सदन सीनेट में अपना बहुमत बरकरार रखा है।  इन नतीजों से ऐसा माना जा रहा है कि सन 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच राजनीतिक कड़वाहट बढ़ेगी जिसके कारण इनके बीच कांटे का मुकाबला होगा।  डेमोक्रेटिक  नेताओं ने संकेत दिये है कि राष्ट्रपति ट्रम्प के लिए और कठिन स्थिति बन जायेगी जो आव्रजन, कर और स्वास्थ्य देखभाल सुधारों समेत उनके कुछ अहम मुद्दों पर व्यापक परिवर्तन चाहते हैं।  पिछले कुछ सप्ताहों से आक्रामक ढ़ंग से प्रचार कर रहे ट्रम्प ने परिणामों को लेकर संतोष जताया और इसे जबर्दस्त सफलता के रूप में वर्णित किया है। 

ज्ञात रहे कि अमरीका के निवर्तमान सदन में रिपब्लिकन पार्टी के पास 235 सीटें थीं जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 193 सीटें थीं।