अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान के साथ सहयोग करते रहेंगेः पाकिस्तान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69746-अमरीकी_प्रतिबंधों_के_बावजूद_ईरान_के_साथ_सहयोग_करते_रहेंगेः_पाकिस्तान
पाकिस्तान का कहना है कि अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद वह ईरान के साथ व्यापारिक लेनदेन जारी रखेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०८, २०१८ १५:२३ Asia/Kolkata
  • अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान के साथ सहयोग करते रहेंगेः पाकिस्तान

पाकिस्तान का कहना है कि अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद वह ईरान के साथ व्यापारिक लेनदेन जारी रखेगा।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एलान किया है कि अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद इस्लामाबाद, तेहरान के साथ अपने संबन्धों को मज़बूत करते हुए पड़ोसी देश के साथ व्यापारिक लेनदेन को बढ़ाएगा।

मुहम्मद फ़ैसल ने गुरूवार को एक संवाददाता सम्मेन में परमाणु समझौते के समर्थन का एलान किया।  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तथा ईरान के संबन्ध लंबे समय से मैत्रीपूर्ण रहे हैं जिनको इस्लामाबाद अधिक मज़बूत करना चाहता है।  उन्होंने कहा कि ईरान के साथ आर्थिक एवं व्यापारिक सहकारिता आगे भी जार रहेगी।