कैलिफोर्निया में लगी आग से 9 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69800-कैलिफोर्निया_में_लगी_आग_से_9_लोगों_की_मौत
अमरीकी राज्य कैलिफोर्निया में लगी भीषण आग के कारण कम से कम 9 लोग मर गए जबकि बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १०, २०१८ १३:५९ Asia/Kolkata
  • कैलिफोर्निया में लगी आग से 9 लोगों की मौत

अमरीकी राज्य कैलिफोर्निया में लगी भीषण आग के कारण कम से कम 9 लोग मर गए जबकि बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

उत्तरी कैलिफोर्निया में लगी भीषण जंगली आग की चपेट में आने से  कम से कम नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शेरिफ कोरी होनिया ने बताया कि मरे हुए कुछ लोग अपने कारों के भीतर मिले और कुछ वाहनों के बाहर मिले। उन्होंने बताया कि उनके पास मौत की परिस्थितियों के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।अधिकारियों ने कहा कि इस भयंकर आग ने समूचे पैराडाइज शहर को अपने चपेट में ले लिया है। कैलिफोर्निया के दमकल अधिकारियों ने कहा कि आग ने लगभग 6500 से अधिक घरों को तबाह कर दिया।
अमरीकी अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि उत्तरी कैलिफोर्निया में इस भीषण आग ने एक शहर को लगभग 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक नुक़सान पहुंचाया है।   इस आग से नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से चार को कार के अंदर, एक को कार के पास और बाकी लोगों को घरों में पाया गया।  इससे पहले मृतकों की संख्या पांच बताई जा रही थी।  आग को देखते हुए सैन फ्रांसिस्को से करीब 290 किलोमीटर की दूरी पर स्थित 27000 की आबादी वाले शहर पैराडाइज के हर व्यक्ति को बाहर निकलने का आदेश दिया गया था।