काबुल मे विस्फोट कई हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69854-काबुल_मे_विस्फोट_कई_हताहत_और_घायल
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में पुलिस चेकपोस्ट के पास हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 6 लोगों के मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov १२, २०१८ १८:०१ Asia/Kolkata
  • काबुल मे विस्फोट कई हताहत और घायल

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में पुलिस चेकपोस्ट के पास हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 6 लोगों के मारे गए हैं।

अफ़ग़ानिस्तान के गृहमंत्रालय के अनुसार यह विस्फोट उस स्थान के बहुत निकट हुआ जहां पर सैकड़ों लोग तालेबान के बढ़ते हमलों का विरोध कर रहे थे।  मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया है कि सोमवार को दोपहर के समय एक व्यक्ति विस्फोटक पदार्थ को अपने बदन पर बांधकर काबुल में एक पुलिस चेक पोस्ट की ओर बढ़ा और उसने स्वयं को विस्फोटि कर दिया।  इस हमले में कम से कम 6 लोग मारे गए जबकि 20 से अधिक घायल हुए।  मृतकों और घायलों में पुलिसकर्मी, महिलाएं और छोटे बच्चे सभी शामिल हैं।