लंदन में सरकार विरोधी प्रदर्शन
Nov १८, २०१८ १६:५० Asia/Kolkata
ब्रिटेन की जनता ने सरकार की आर्थिक कटौती की नीतियों और देश में बढ़ते नस्लभेद और घृणा के विरुद्ध प्रदर्शन किए हैं।
लंदन की सड़कों पर मार्च करने वाले ब्रिटिश नागरिक नस्लभेदी हमले बंद करो, इस्लामोफ़ोबिया बंद करो, नस्लभेद और फ़ाशिज़्म मुर्दाबाद जैसे नारे लगा रहे थे।
प्रदर्शनकारी, प्रधानमंत्री भवन के सामने एकत्रित हुए और उन्होंने सरकार की आर्थिक कटौती की नीतियों के विरुद्ध भी ज़बरदस्त प्रदर्शन किए।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार आर्थिक कटौती की नीतियों को तुरंत बंद करे क्योंकि इससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। ज्ञात रहे कि हालिया महीनों के दौरान ब्रिटिश सरकार की आर्थिक नीतियों के विरुद्ध जन प्रदर्शन और प्रदर्शनों में तेज़ी आई है। (AK)
टैग्स