लंदन में बस स्टॉप पर विस्फोट
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70134-लंदन_में_बस_स्टॉप_पर_विस्फोट
दक्षिणी लंदन के एक बस स्टॉप पर विस्फोट होने और आग लगने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २२, २०१८ १७:०२ Asia/Kolkata
  • लंदन में बस स्टॉप पर विस्फोट

दक्षिणी लंदन के एक बस स्टॉप पर विस्फोट होने और आग लगने के समाचार प्राप्त हुए हैं।

लंदन पुलिस ने एक बयान जारी करके बताया है कि गुरुवार को दक्षिणी लंदन के एक बस स्टाप पर आग लग गई और फ़ायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने समय रहते आग पर क़ाबू पा लिया है। इस बीच मौक़े पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने आग लगने के बाद ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ें भी सुनी हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने अभी इस घटना के कारणों के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। लंदन पुलिस ने घटनास्थल को घेरे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। बस स्टाप के कर्मचारियों का कहना है कि इस घटना में 11 बसें पूरी तरह जल कर नष्ट हो गई हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को स्थानीय सुरक्षाबलों ने ख़ुफ़िया सूचना के आधार पर दक्षिणी लंदन के एक घर पर छापा मारकर उस घर से दो बम बरामद किए थे। (RZ)