बोको हराम ने 100 सैनिकों को मौत के घाट उतारा
नाइजीरिया की सिनेट ने गुरूवार को आम शोक की घोषणा की थी और उस दिन उसने कोई बैठक नहीं की।
आतंकवादी गुट बोको हराम ने नाइजीरिया के पूर्व में एक सैनिक छावनी पर हमला करके इस देश के कम से कम 100 सौ सैनिकों की हत्या कर दी।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार बोको हराम ने नाइजीरिया के पूर्व में बेर्नो प्रांत में एक सैनिक छावनी में हमला करके कम से कम 100 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया।
मारे जाने वालों में एक सैनिक अफसर भी शामिल है। नाइजीरिया की सेना ने घोषणा की है कि इस हमले के बाद कुछ सैनिक लापता हैं और संभावना है कि वे भी इस हमले में मारे गये हैं।
नाइजीरिया की सिनेट ने गुरूवार को आम शोक की घोषणा की थी और उस दिन उसने कोई बैठक नहीं की।
नाइजीरिया के राजनीतिक और सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि फरवरी में इस देश के राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव होने वाले हैं इस बात के दृष्टिगत संभव है कि इस प्रकार के हमलों से चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया जाये।
आतंकवादी गुट बोकोहराम ने वर्ष 2009 से नाइजीरिया के पूर्व में अपने हमलों को आरंभ किया है और अब तक उसके हमलों में 20 हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जबकि नाइजीरिया और उसके आस पास के देशों के 26 लाख से अधिक लोग बेघर हुए हैं। MM