उत्तरी कोरिया फिर स्ट्रैटेजिक हथियारों के परीक्षण के लिए तैयार
उत्तरी कोरिया ने फिर स्ट्रैटेजिक हथियारों के परीक्षण के लिए तैयारी की सूचना दी है।
दक्षिणी कोरिया की समाचार एजेन्सी यूनहाब की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी कोरिया के संचार माध्यमों ने शुक्रवार को एलान किया है कि उत्तरी कोरिया के नेता किम जूंग ऊन ने हथियारों का परीक्षण करने वाली एक नई साइट का दौरा किया है। हालांकि उत्तरी कोरिया के सरकारी टेलिविज़न ने इस बारे मे विस्तार से कुछ नहीं बताया है। इससे पहले उत्तरी कोरिया का विदेश मंत्रालय चेतावनी दे चुका है कि अमरीका ने यदि पियुंगयांग पर लगे प्रतिबंध नहीं हटाए तो फिर वह अपने परमाणु प्रतिष्ठानों को मज़बूत बनाने की कार्यवाही पुनः आरंभ कर देगा।
ज्ञात रहे कि 12 जून को अमरीकी राष्ट्रपतिऔर उत्तरी कोरिया के नेता ने सिंगापूर में भेंटवार्ता की थी लेकिन इस भेंटवार्ता के मात्र दस दिनों के ही बाद अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने उत्तरी कोरिया के विरुद्ध प्रतिबंधों को एक साल के लिए बढ़ा दिया था।