अफ़ग़ानिस्तान, काबुल ओलमाए काउंसिल के प्रमुख हमले में हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70194-अफ़ग़ानिस्तान_काबुल_ओलमाए_काउंसिल_के_प्रमुख_हमले_में_हताहत
अफ़ग़ानिस्तान में तीन अलग अलग घटनाओं में काबुल ओलमाए काउंसिल के प्रमुख सहित एक अमरीकी और दो अफ़ग़ान सैनिक मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २४, २०१८ १८:३६ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान, काबुल ओलमाए काउंसिल के प्रमुख हमले में हताहत

अफ़ग़ानिस्तान में तीन अलग अलग घटनाओं में काबुल ओलमाए काउंसिल के प्रमुख सहित एक अमरीकी और दो अफ़ग़ान सैनिक मारे गये।

फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी एएफ़पी के अनुसार “भीतरी हमले” में एक अमरीकी सैनिक और क़ंधार प्रांत में हेलीकाप्टर की आपातकालीन लैंडिंग के कारण दो अमरीकी सैनिक मारे गये।

ज्ञात रहे कि अमरीकी सैनिक के मारे जाने के बाद जारी वर्ष मारे जाने वाली सैनिकों की संख्या 9 से अधिक हो गयी है।

अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने मारे गये सैनिक की पुष्टि करते कहा कि जारी महीने में दो अमरीकी सैनिक मारे जा चुके हैं।

दूसरी ओर क़ंधार प्रांत के दक्षिणी भाग में हेलीकाप्टर की आपातकालीन लैंडिंग के कारण दो अफ़ग़ान सैनिक मारे गये। अफ़ग़ान रक्षामंत्री ग़फ़ूर अहमद जावेद ने बताया कि हेलीकाप्टर में तकनीकी ख़राबी के कारण इंजन में आग लग गयी और आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी जिसमें दो अफ़ग़ान सैनिक हताहत और अन्य कर्मी घायल हुए। इसी बीच तालेबान ने दावा किया है कि उन्होंने हेलीकाप्टर को निशाना बनाया।

उधर काबुल में अज्ञात बंदूक़धारियों ने काबुल ओलमाए काउंसिल के प्रमुख अब्दुल बशीर हक़्क़ानी की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि चेहल सूतून के स्थान पर मौलाना अब्दुल बशीर हक़्क़ानी का शव सड़क पर पाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सशस्त्र लोगों ने अब्दुल बशीर हक़्क़ानी के सिर में गोली मारी थी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना के तुरंत बाद ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया। (AK)